Student Online Job

अभी के समय में बहुत से विद्यार्थी इंटरनेट पर सर्च करते हैं Student Online Job, लेकिन उनके सामने बहुत सारी वेबसाइट खुल कर सामने आ जाती है। जो विद्यार्थी पैसे कमाने की आस में यह सर्च करते हैं, उन्हें अधिकतर धोखा या स्कैम जैसे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, मुझे यह इसलिए पता है क्योंकि मैं भी कभी विद्यार्थी था। गरीब परिवार से होने के कारण मैं सोचता था कि अपने पढ़ाई के लिए पैसे कमा पाऊं। यही कारण है कि अभी ज्यादा आबादी बढ़ने के कारण बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है लेकिन नौकरियां मिलना बहुत मुश्किल हो गया है। मैं रवि शंकर आपको यह सब इसलिए बता रहा हूंताकि आप मुझसे भी ज्यादा मुझे भी अधिक तरक्की कर सके। यकीन मानिए Student Online Job आपका समय और आपका पैसा को बर्बाद होने नहीं देगा।

मैं सोचता हूं कि काश कोई मुझे बता दिया होता यह सारी बातें जब मैं एक विद्यार्थी था। हां यह बात सही है कि मैं अभी भी अपना स्टडी कंटिन्यू किया हुआ हूं, क्योंकि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जब मैं एक विद्यार्थी था तब मैं बहुत सारे एप्लीकेशनस डाउनलोड करके ट्राई करता था, मुझे लगता था कम से कम मोबाइल रिचार्ज जितना पैसा आ जाएगा। Student Online Job खोजने के लिए मैंने बहुत ज्यादा कोशिश किया था, मैं सोच रहा था मुझे कहानी लिखने के लिए मिल जाए ताकि मैं पैसा कमा पाऊं। लेकिन दिक्कत वही ना होता है कि हमें सही जानकारी नहीं मिलती, और अगर मिलती भी है तो हम यकीन नहीं कर पाते हैं। क्योंकि हमारा दिमाग में पहले से यह बांध दिया जाता है कि हमें गधे के जैसा खटना (कड़ी मेहनत) है, तभी पैसा मिलेगा। यह सब मुझे इसलिए पता है क्योंकि मैंने यह सारी चीज बहुत करीब से अनुभव किया है। जब मैं पढ़ाई कर रहा था तब मैं बाहर बंगाल में फूड कंपनी में एक मजदूर के रूप में काम करने गया था। वहां मुझे मुझे भी ज्यादा पढ़ा लिखा एक भैया मिला, बात करने पर पता चला कि वह डिग्रियां घर में रखकर बाहर काम करने आया है। मैंने उनसे पूछा भी कि ‘आपने नौकरी के लिए कोशिश नहीं किया था? सरकारी नौकरी मिल जाए तो।’ उसने मेरी बातों को हंसते हुए टाल दिया।

जब मैं ने देखा की कंपनी के मालिक कितना आदर सम्मान के साथ कंपनी विजिट करने आते हैं, तो यह छोटा सा पल मेरे दिमाग को हिला कर रख दिया था। मैं तो बस Student Online Job की तलाश में था, लेकिन तब मुझे लगा अब नौकर नहीं मालिक बनेंगे। “एक अच्छा मालिक बनने से पहले, एक अच्छा नौकर बनना पड़ता है।” किसी समझदार और सफल बिजनेसमैन ने कहा था। नहीं यह बात मानता हूं कि स्ट्रगल इंसान को मजबूत बनाता है, लेकिन यह बात भी सही है कि स्ट्रगल के साथ सही जानकारी ना हो, तो आदमी इस कदर टूट जाता है कि कोई भी उसे जोड़ नहीं पता। उस इंसान को उभारने में टाइम लगता है, क्योंकि जब कड़ी मेहनत के बाद कोई भी कुआं खोदता है और पानी नहीं निकलता। तब उसे दोबारा कुआं खोदने का मन बिल्कुल नहीं करता है, और यह बात प्रैक्टिकल है आप मानो या ना मानो यह आपके ऊपर है।

अब जब मैं आप लोगों को अपने बारे में अपने सोच के बारे में यह बता रहा हूं, तो मुझे अपने समय के वह दुख, दर्द, लोगों के द्वारा मेरा मजाक उड़ाया जाना यह सारी चीजें मुझे याद आ रही है। जब मैं विद्यार्थी था तब अगर मुझे कोई सही ज्ञान बताया होता तो मजा आ जाता। अब आपको लगता होगा मैं यह बात बार-बार क्यों बोलता हूं कि “जब मैं विद्यार्थी था तब मुझे यह बताया होता तो” मैं यह इसलिए बोलता हूं क्योंकि हमें स्कूल और कॉलेज में बेसिक चीजें पढ़ाया जाता है। हमें स्कूलों में यह कभी नहीं बताया जाता है कि आप पैसा कैसे कमा सकते हो, पैसे कमाने के कितने सही तरीके हैं। बल्कि हमें इतिहास, विज्ञान इत्यादि ऐसे विषय पढ़ाया जाता है जो पैसे कमाने में मदद तो करेंगे लेकिन विस्तार जानकारी होने के बाद। लेकिन अगर आप दूसरे देश के विद्यार्थियों को देखोगे दूसरे देश के स्कूलों को देखोगे तो वहां पर आप देख पाओगे कि छोटे बच्चों को बचपन से पैसा कमाने के बारे में सिखाया जाता है। ताकि भविष्य में उसे नौकरी के तरसना ना पड़े। बच्चों को सेल्फ डिपेंडेंट बनाया जाता है, और उनके दिमाग से यह निकाल दिया जाता है कि केवल नौकरी ही पैसा कमाने का जरिया है।

बहुत से लोगों को शायद मेरी बातों पर यकीन ना हो, और शायद बहुत से लोगों को बातें थोड़ी कड़वा भी लगे। लेकिन यही सच है, मैं रवि शंकर यह सुनिश्चित करूंगा कि मेरे प्लेटफार्म Student Online Job पर विद्यार्थियों को अधिक लाभ दूंगा। और इसके लिए मैं टर्म्स एंड कंडीशन अपडेट करूंगा। मैं विद्यार्थियों का वेरिफिकेशन के लिए गवर्नमेंट डॉक्यूमेंट तो नहीं मांगूंगा लेकिन ID Card मांगना सही रहेगा। तब मैं केवल उन विद्यार्थियों की मदद कर पाऊंगा, जो सच में बहुत ज्यादा स्ट्रगल कर रहे हैं। जैसे मैं करता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top